गीता जयंती 2019 महत्व , विष्णु भगवान की पूजा की जाती हैं

गीता जयंती 2019 महत्व , विष्णु भगवान की पूजा की जाती हैं. (Gita Jayanti significance, pread go to Vishnu bhagvan In Hindi) गीता जयंती महत्व एवम स्वाध्याय परिवार का विवरण किया गया हैं. गीता में जीवन का सार है, जिसे पढ़कर कलयुग में मनुष्य जाति को सही राह मिलती हैं. इसके महत्व को बनाये रखने के लिए ही हिन्दू धर्म में गीता जयंती मनाई जाती हैं. हिन्दू धर्म के सबसे बड़े ग्रन्थ के जन्म दिवस को गीता जयंती कहा जाता हैं.भगवत गीता का हिन्दू समाज में सबसे उपर स्थान माना जाता हैं, इसे सबसे पवित्र ग्रन्थ माना जाता हैं. भगवत गीता स्वयं श्री कृष्ण ने अर्जुन को सुनाई थी. कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन अपने सगो को दुश्मन के रूप में सामने देख, विचलित हो जाता हैं और उसने शस्त्र उठाने से इंकार कर देता हैं. तब स्वयं भगवान कृष्ण ने अर्जुन को मनुष्य धर्म एवम कर्म का उपदेश दिया. यही उपदेश भगवत गीता में लिखा हुआ है, जिसमे मनुष्य जाति के सभी धर्मो एवम कर्मो का समावेश हैं. गीता जयंती कब मनाई जाती हैं ? (Gita jayanti 2019 date) मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष क...